शराब देने से मना करना सेल्समैन को पड़ा महंगा, 2 युवकों ने डंडों से पीटा...गंवाई जान

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Jun, 2024 04:27 PM

contract salesman murdered in jind

जींद जिले के जैजैवंती गांव में बीती रात शराब के ठेके के सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

जींद : जींद जिले के जैजैवंती गांव में बीती रात शराब के ठेके के सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक जैजैवंती गांव निवासी 35 वर्षीय आनंद उर्फ नंदा शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। बीती रात लगभग 12:30 बजे जब वह ठेके के पास चारपाई पर सो रहा था तो दो युवक आए और शराब की मांग की। शराब नहीं देने पर सेल्समैन के साथ दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपी सेल्समैन को उठाकर गांव में ले आए और चौक में छोड़ दिया।

वहीं सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी पुलिस ने घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!