सीएम सैनी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष, कहा- हरियाणा में कांग्रेस के हालात फ्यूज बल्ब जैसे, ज्यादा दिन चलने वाले नहीं

Edited By Manisha rana, Updated: 15 May, 2024 10:59 AM

cm saini took dig congress

रोहतक शहर के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी राजेश जैन ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील को लेकर उद्योगपति व व्यापारियों का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी देर शाम शिरकत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने उद्योगपतियों में...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक शहर के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी राजेश जैन ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील को लेकर उद्योगपति व व्यापारियों का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी देर शाम शिरकत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने उद्योगपतियों में व्यापारियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही देश में आजादी की असली लड़ाई लड़ी है और सभी वर्गों को उनका अधिकार दिलाया है। राहुल गांधी तो वोट का जिहाद कर रहे हैं। अब वह गरीबी हटाने की बात करते हैं जबकि उन्हें अपनी दादी इंदिरा गांधी का कार्यकाल क्या याद नहीं है। राहुल गांधी यह बताएं कि वह गरीब लोगों के खाते में जो 1 लाख रुपए डालने की बात कर रहे हैं वह कहां से आएगा। कांग्रेस केवल फूट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है। हरियाणा में 10 कमल खिलकर प्रधानमंत्री मोदी के पास जाएंगे और करनाल का एक कमल चंडीगढ़ चला जाएगा।

कांग्रेस पर भी किया कटाक्ष 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा कांग्रेस व भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की कांग्रेस एक फ्यूज बल्ब है, जो ज्यादा दिन तक नहीं चलता है। जिस समय लोग मतदान करने के लिए जाएंगे, उस समय उन्हें भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कारनामे आंखों के सामने दिखाई देंगे। जब हुड्डा सरकार के दौरान गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं लोगों के चेहरे पढ़ लिए हैं और यह पता चल रहा है कि हुड्डा बड़े मार्जन से हार रहे हैं। रोहतक से भाजपा प्रत्याशी लाखों वोटों से जीत हासिल करेंगे। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में जाने वालों पर चुटकुले लेते हुए कहा कि सबको पता है वह कहां से आए थे।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!