विधायक घनश्याम के भाई की मौत के बाद संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे सीएम खट्टर

Edited By vinod kumar, Updated: 12 Oct, 2020 05:39 PM

cm khattar reached yamunanagar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को यमुनानगर पहुंचे। यहां उन्होंने यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के भाई राधेश्याम के निधन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर एवं अन्य भाजपा...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को यमुनानगर पहुंचे। यहां उन्होंने यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के भाई राधेश्याम के निधन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। 

इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने कहा भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि राधेश्याम अरोड़ा बहुत ही कर्मठ, ईमानदार और मेहनती व्यक्ति थे। वे हमेशा गरीबों की सहायता करने तथा समाज सेवा के कार्य में तत्पर रहते थे। बता दें कि यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के छोटे भाई 58 वर्षीय राधेश्याम अरोड़ा का आकस्मिक निधन गत दिवस 10 अक्तूबर 2020 को दिन मेदांता अस्पताल गुरूग्राम में हो गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!