सीएम खट्टर ने लांच किया गीता जयंती एेप

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 01 Dec, 2018 09:50 AM

cm khattar launches geeta jayanti app

भारतीय परिवेश की संस्कृति व सभ्यता को प्रदर्शित और परिभाषित करने के दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 7 से 23 दिसम्बर तक ब्रह्मसरोवर पर आयोजित किया जा रहा है। क्राफ्ट व सरस मेले की .....

कुरुक्षेत्र(धमीजा): भारतीय परिवेश की संस्कृति व सभ्यता को प्रदर्शित और परिभाषित करने के दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 7 से 23 दिसम्बर तक ब्रह्मसरोवर पर आयोजित किया जा रहा है। क्राफ्ट व सरस मेले की शुरूआत 7 दिसम्बर से हो जाएगी, जबकि मुख्य गीता महोत्सव कार्यक्रम 13 से 18 दिसम्बर तक चलेंगे। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यातिथि होंगे व आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जबकि समापन पर पूर्व राष्टपति प्रणब मुखर्जी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गीता महोत्सव में पहुंचेंगे।

यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्रह्मसरोवर में करीब 20 करोड़ की लागत से चलते पानी की व्यवस्था के उद्घाटन उपरांत लोगों को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव में विख्यात संत-महात्मा भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक व्यवस्था के रूप में उभरकर सामने आया है। परिधि में स्थित 134 तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इन तीर्थस्थलों के प्रति श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकृर्षित करने व यातायात की सुविधा के दृष्टिगत 2 बसें भी चलाई गई हैं। इन स्थानों पर स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था के लिए भी कार्य किया जा रहा है। तीर्थस्थलों में से 20 पर सक्रिया रूप से गीता महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव एप को भी लांच किया। इससे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 को गुगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड कर सकते हैं और महोत्सव में होने वाली पल-पल की लाइव देख सकते हैं। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर घोषणा की कि हरियाणा सरकार द्वारा एप बनाई जाएगी जिसमें गुरु नानक देव जी की जानकारी मिलेगी। प्रदेश में जनजागरण यात्रा भी निकाली जाएगी जोकि उन स्थानों से गुजरेगी जिन-जिन स्थानों पर गुरु नानक जी ने चरण रखे थे। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को मनाने के लिए गठित की आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!