कांग्रेस में सीएम. प्रोजेक्ट करने की लगी होड़ : विज

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 29 May, 2018 08:43 AM

cm in congress running competition

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री प्रोजैक्ट होने की होड़ लग गई है। विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुर्जेवाला द्वारा दिए गए उस बयान पर कि मोदी का विजय रथ रुक गया....

चंडीगढ़(पांडेय): स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री प्रोजैक्ट होने की होड़ लग गई है। विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुर्जेवाला द्वारा दिए गए उस बयान पर कि मोदी का विजय रथ रुक गया है और 2019 तक फीका पड़ जाएगा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि थोथा चना बाजे घना।

विज ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता बिना मुर्गी के अंडा खाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके पास बयानबाजी के सिवाय कुछ नहीं है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि भाजपा के राज में देश भी बचा हुआ है और संविधान भी बचा है और संविधान को तार-तार तो बार-बार कांग्रेस पार्टी ने ही किया है।

लोगों को आज तक याद है कि एमरजैंसी के दौरान कांग्रेस ने लाखों लोगों को जेलों में कैसे ठूसा था, लोगों को आज भी याद है कि किस तरह समाचार पत्रों पर प्रतिबंद लगाया गया था?, कैसे उनकी बिल्डिंगों को तोड़ा गया था? लोग सब जानते हैं, वो भूले नहीं हैं। लोग जानते हैं प्रजातंत्र की हत्यारी पार्टी कांग्रेस ही है। 

दिल्ली में बेनकाब हो चुकी आम आदमी पार्टी 
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाजपा पर उनके विधायक तोडऩे के बयान पर विज ने कहा कि ये जो आप नाम की पार्टी है, ये दिल्ली में पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है, ऐसा कोई आरोप नहीं जो इनके विधायकों पर न लगा हो और कोई ऐसा कुकर्म नहीं, जो इनके विधायकों ने न किया हो, जनता यह सब जान चुकी है कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चलती, ऐसी बहुत सी बातें हो गई और उसके नतीजे भी दिल्ली की जनता देख चुकी है।

नियमों के तहत ही मिलेगा पुरस्कार : विज
दंगल गर्ल पहलवान बबीता फौगाट के उस बयान कि राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता खिलाड़ी सरकार से ईनामी राशि न मिलने के कारण जकार्ता में होने वाली एशियन गेम्स का भी बहिष्कार कर सकते हैं। इस पर खेल मंत्री अनिल विज ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि जो भी नियम के तहत होता है, वही किया जाएगा, नियम से बाहर जाकर वह भी कुछ नहीं कर सकते। विज ने कहा कि वह इनको नियमों में परिवर्तन करके जो दे रहे थे, जिसे पदक विजेताओं ने लेने से इंकार कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!