सीएम फ्लाइंग की रेड से तहसील कर्मियों में मचा हडक़ंप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Dec, 2024 05:21 PM

cm flying raid in tehsil in gurgaon

फर्रुखनगर तहसील में वीरवार को की गई सीएम फ्लाइंग की रेड से तहसील कर्मियों में हडक़ंप मच गया। रेड के दौरान अन्य महकमे के कर्मी सतर्क हो गए। सीएम फ्लाइंग ने तहसील से रजिस्ट्रियों की जांच की और रिकार्ड का अवलोकन किया।

गुडग़ांव, (ब्यूरो): फर्रुखनगर तहसील में वीरवार को की गई सीएम फ्लाइंग की रेड से तहसील कर्मियों में हडक़ंप मच गया। रेड के दौरान अन्य महकमे के कर्मी सतर्क हो गए। सीएम फ्लाइंग ने तहसील से रजिस्ट्रियों की जांच की और रिकार्ड का अवलोकन किया। वहीं सर्वर डाऊन होने के कारण टीम को पूरा रिकार्ड नहीं सका। सीएफ फ्लाइंग ने अधिकारियों को एक दो दिन में रिकार्ड मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को कहा है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।


सीएम फ्लाइंग की टीम ने डीएसपी देवेंद्र की अगुवाई में वीरवार को फर्रुखनगर तहसील कार्यालय में रेड की। छापेमारी से तहसील के कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। इस दौरान टीम को कई पटवारी और कर्मचारी नदारद मिले। सीएम फ्लाइंग टीम ने तहसील का रिकार्ड खंगाला और दर्जनों फाईल अपने साथ लेकर गई। यह रेड करीब पांच घंटे तक चली। रेड की सूचना मिलते ही खंड स्तरीय अन्य सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी सतर्क हो गए।


डीएसपी देवेद्र ने बताया कि रेड का उदेश्य आमजन के कार्य पारदर्शिता से हो और  उनकी लंबित समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि कार्यालय तहसील फरूखनगर से 2024 में की गई रजिस्ट्रियों की जांच की गई और रिकार्ड प्राप्त किया गया। जिसके अवलोकन करने उपरांत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वर डाऊन होने के कारण रिकार्ड पूरा नही मिल पाया है। एक दो दिन में रिकार्ड मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। उन्होंने बताया कि रेड की कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली और इस  दौरान काफी लंबित कार्यो की सूची प्राप्त की गई। जिसमें सम्बन्धित कर्मचारी की लापरवाही पाई जाने पर उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। वहीं जो कर्मचारी व अधिकारी जो समय पर कार्यालय में नही पहुंचते या नदारद रहते हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!