जलते कूड़े में सफाई कर्मचारी डाल रहा था कूड़ा, अब चालान कौन काटे

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Nov, 2020 03:21 PM

cleaning worker was putting garbage in the burning garbage

प्रदूषण को कम करने के लिए नगर परिषद द्वारा कूड़ा जलाने वालों पर 5-5 हजार का जुर्माना ठोका जा रहा है। लेकिन जब नगर परिषद का सफाई कर्मचारी ही जलते कूड़े में कूड़ा एकत्रित कर रहा है तो उसका चालान काटने...

रेवाड़ी : प्रदूषण को कम करने के लिए नगर परिषद द्वारा कूड़ा जलाने वालों पर 5-5 हजार का जुर्माना ठोका जा रहा है। लेकिन जब नगर परिषद का सफाई कर्मचारी ही जलते कूड़े में कूड़ा एकत्रित कर रहा है तो उसका चालान काटने के लिए कोई नहीं पहुंचा। जिससे दुकानदारों ने इसका वीडियों बनाकर वायरल कर दिया है। 

शहर के रेलवे चौक पर एक सफाई कूड़े को एकत्रित कर रहा  था। कूड़े को आग के हवाले किसने किया, यह अभी पता नहीं चला है। लेकिन अलसुबह की जा रही सफाई के दौरान दुकानें नहीं खुली थी। सफाई कर्मचारी व अन्य दो लोग जलते कूड़े के पास दिखाई दे रहे है। वीडियो रेवाड़ी में वायरल हो गई है। कूड़ा जलाने को लेकर नप द्वारा अनेक दुकानदारों पर 5-5 हजार का जुर्माना किया जा चुका है। अब इस सफाई कर्मचारी पर क्या कार्रवाई अमल में लाई जाती है, यह देखने वाली बात होगी। 


                                                         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!