कार में तोडफ़ोड़ कर आगजनी व हाईवे जाम करने के आरोप में अज्ञात कांवडिय़ों पर केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 27 Jul, 2022 10:15 AM

case registered against unknown kanwariyas

सहारनपुर-कुरुक्षेत्र हाईवे पर रादौर में पैट्रोल पंप के पास 2 दिन पहले कार में तोडफ़ोड़ कर आग लगाने तथा हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात कांवडिय़ों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला रादौर थाना प्रभारी की शिकायत पर

यमुनानगर : सहारनपुर-कुरुक्षेत्र हाईवे पर रादौर में पैट्रोल पंप के पास 2 दिन पहले कार में तोडफ़ोड़ कर आग लगाने तथा हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात कांवडिय़ों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला रादौर थाना प्रभारी की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रादौर थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 24 जुलाई को करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि एक होंडा सिटी कार ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र हाईवे पर रादौर में पैट्रोल पंप के पास कांवडिय़ों को टक्कर मार दी है जिसमें 3 कांवडि़ए घायल हो गए हैं। इस बात से गुस्साए अन्य कांवडिय़ों ने कार को सड़क किनारे पलट दिया और कार में जमकर तोडफ़ोड़ की व उसे आग लगा दी। 

इस दौरान कांवडिय़ों ने हाईवे को जाम कर दिया जिससे यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान आरोपितों ने सरकारी ड्यूटी में बाधा भी डाली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात कांवडिय़ों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!