पेड़ से टकराई कार, मौके पर दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Edited By Vivek Rai, Updated: 03 May, 2022 08:32 AM

car collided with tree two killed three injured

फतेहाबाद के ढिंगसरा गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब लोगों ने एक कार को पेड़ से टकराया हुआ देखा। कार में पांच दोस्त सवार थे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

फतेहाबाद(रमेश): फतेहाबाद के ढिंगसरा गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब लोगों ने एक कार को पेड़ से टकराया हुआ देखा। कार में पांच दोस्त सवार थे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हिसार रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार गांव किरढान निवासी सतीश और धोलू अपने तीन साथियों के साथ फतेहाबाद से शाम को गांव वापस जा रहे थे कि ढिंगसरा के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हालांकि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन कार में 5 युवक सवार थे जिनमें से सतीश और धोलू की की मौत हो गई।

जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि कार जैसे ही पेड़ पर टकराई तो कार के परखच्चे उड़ गए और पेड़ का एक मोटा डाला कार के ऊपर आकर गिरा। फिलहाल, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!