अभी हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी, सुसराल में फंदे से लटकी मिली नई नवेली दुल्हन

Edited By Isha, Updated: 06 Apr, 2021 04:33 PM

जिसे लाड प्यार के साथ ससुराल के लिए विदा किया क्या पता था दो दिन बाद ही उसके सुसराल से बेटी की लाश आएगी। अशोक नगर में 22 साल की प्रियंका जिसकी 2 दिन पहले शादी हुई थी का शव फन्दे से लटका मिला था। मृतका के पिता के बयानों पर पुलिस मामले की जांच कर रही...

फतेहाबाद(रमेश): जिसे लाड प्यार के साथ ससुराल के लिए विदा किया क्या पता था दो दिन बाद ही उसके सुसराल से बेटी की लाश आएगी। अशोक नगर में 22 साल की प्रियंका जिसकी 2 दिन पहले शादी हुई थी का शव फन्दे से लटका मिला था। मृतका के पिता के बयानों पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका नाम की युवती की शादी 2 दिन पहले हुई थी।  प्रियंका के पिता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी बेटी का दिल ससुराल में नही लगा, इसी परेशानी के कारण प्रियंका ने सुसाइड कर लिया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और पिता के बयान दर्ज कर उसके आधार पर आगामी जांच की जा रही है। । मृतका मूल रूप से यूपी की रहने वाली थी और उसकी शादी फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। फिलहाल इस मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!