बलात्कार करने के दोषी को कैदः जांच दौरान हुआ बड़ा खुलासा... घर का ये सदस्य निकला आरोपी

Edited By Isha, Updated: 01 Aug, 2024 09:16 AM

bother rape sister in haryana

हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंघल की कोर्ट ने 4 साल पहले किशोरी के साथ बलात्कार करने के दोषी भाई को 20 साल की सजा सुनाई। दोषी को एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है।

हिसारः  हरियाणा के हिसार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंघल की कोर्ट ने 4 साल पहले किशोरी के साथ बलात्कार करने के दोषी भाई को 20 साल की सजा सुनाई। दोषी को एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है।

लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 फरवरी की रात को उसकी साढ़े 16 वर्षीय बेटी को अचानक पेट में दर्द हुआ। इसके बाद वह बेटी को शहर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। उसकी बेटी प्रेग्नेंट है। कुछ समय बाद लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद उसने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसकी दोस्ती उसके भाई के दोस्त से है। उसकी बेटी ने उसे बताया कि आरोपित से उसकी 2 साल से दोस्ती थी।

भाई ने ही किया रेप

पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर किशोरी के भाई के दोस्त पर पोक्सो एक्ट के तहत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने सबूत जुटाने शुरू किए तो मामला कुछ ही निकला। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि किशोरी से उसके भाई के दोस्त ने नहीं, बल्कि खुद उसके भाई ने ही दुष्कर्म किया था। इसके बाद किशोरी के भाई से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद 4 साल केस कोर्ट में चला।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!