इमरजेंसी के 50 साल, आज ही के दिन लागू हुआ था आपातकाल.. BJP ने मनाया काला दिवस

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 25 Jun, 2024 05:00 PM

black day celebrated with workers

देशभर में आज 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया। इसी कड़ी में आज सिरसा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया।

सिरसा (सतनाम सिंह): देशभर में आज 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया। इसी कड़ी में आज सिरसा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनसे मुलाकात कर इस दिन को काला दिवस मनाया। डॉ कमल गुप्ता ने मंगलवार को देश का दुर्भाग्य बताते हुए, इसे न्यायपालिका,संविधान और देश के लिए अपमान बताया।

मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर कमल गुप्ता ने बताया कि 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी देश की आजादी के बाद का ये काला दिवस था और ये इतना गहरे रंग का था कि इस पर और कोई धब्बा लगे तो नजर ना आए। उन्होंने बताया कि उस दिन संविधान का अपमान हुआ न्यायपालिका का अपमान हुआ और देश का अपमान हुआ।

कमल गुप्ता ने बताया कि इंदिरा गांधी जब चुनाव हार गई तो उन्होंने इमरजेंसी लगा दी। इस इमरजेंसी के दौरान अनेकों लोगों के साथ अत्याचार हुए। उन्होंने बताया कि उस वक्त उन लोगों पर जितने अत्याचार हुए वह अत्याचार अंग्रेजों ने भी नहीं किए होंगे। इसी को लेकर आज उस दिन को याद करते हुए काला दिवस मनाया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!