विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकार्ड सीटों पर जीत दर्ज करेगी : धनखड़

Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2019 10:51 AM

bjp will win record seats in elections dhankar

प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य बनें और संगठन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार आवैगी अर दूसरे

महम (प्रीत): प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य बनें और संगठन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार आवैगी अर दूसरे राजनीतिक दलों का यू शक अबकी बार निकाल दो। केन्द्र में मोदी बैठा और हरियाणा में मनोहर लाल का राज रहा तथा लोकसभा में 10 की 10 सीटें जीती इसतै बढिय़ा के टाइम आवैगा। अब ये ठान लो कि महम विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार वोटों से जीत दर्ज करनी है।

इसके लिए प्रत्येक कार्यकत्र्ता को 10-10 कुणबे पार्टी में जोडऩे है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ बृहस्पतिवार को महम हलके के अंतर्गत लाखनमाजरा, महम व बहु मंडल में कार्यकत्र्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो पहले सरदारी की लड़ाई लड़े थे वह सरदारी अब चित हो ली। विपक्षी पाॢटयों के व्यक्तियों को भाजपा में लाने के लिए जी-जान से प्रयत्न करें। मुख्यमंत्री महम हलके के ङ्क्षनदाना का है तो महम की सीट पर भाजपा की भारी मतों से जीत हासिल करना बड़ी बात नहीं है।

भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं को राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी के बराबर सम्मान मिलता है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने कार्यक्रम में पार्टी के सदस्यता अभियान बारे जानकारी दी। इनैलो की महम इकाई के प्रधान सतप्रकाश बिसला तथा अशोक कुमार ने कृषि मंत्री की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!