हरियाणा में कल जारी होगा भाजपा का मेनिफेस्टो, रोहतक में जेपी नड्डा जारी करेंगे "संकल्प पत्र"

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Sep, 2024 10:31 AM

bjp s manifesto will be released haryana tomorrow

हरियाणा के लिए भाजपा कल (गुरुवार को) रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली,...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के लिए भाजपा कल (गुरुवार को) रोहतक में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे। 

बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार अपने घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए विशेष घोषणाएं कर सकती है। मेनिफेस्टो को लेकर भाजपा ने कमेटी बनाई थी, जिसने लोगों से भी सुझाव मांगे गए। वहीं केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा पत्र को तैयार करने में विशेष फोकस किया है।

वहीं कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र दिल्ली से जारी करेगी। इसको लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे।इ स बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र को 2 फेज में तैयार किया है। इस फेज में 15 गारंटियां शामिल की गई हैं। दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ में जारी होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!