बीजेपी चुनाव के लिए तैयार, सिर्फ तारीख का इंतजार है: मनीष ग्रोवर (Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 27 Dec, 2018 08:21 PM

प्रदेश में निगम चुनाव के बाद अब जींद उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। वहीं सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि उपचुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और सिर्फ...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): प्रदेश में निगम चुनाव के बाद अब जींद उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। वहीं सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि उपचुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है और सिर्फ चुनाव की तारीख घोषणा का इंतजार हो रहा है। साथ ही उन्होंने निगम चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। ग्रोवर ने कहा कि मेयर चुनाव के नतीजे बीजेपी के पक्ष में आने से विपक्ष को उसकी औकात का पता चल गया है।

PunjabKesari, Corporation Elections, Political Ambition, State, Manish Grover, BJP

उन्होंने कहा कि जींद उप चुनाव में केवल तारीखों का इंतज़ार है इसके लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है। मंत्री मनीष ग्रोवर गुरूवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्याए सुन रहे थे। किसानों के कर्ज माफी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कर्ज माफ करना समाधान नही देश का किसान कैसे सम्रद्ध बने इसके लिए योजनाओ पर काम किया जा रहा है। किसानों की आमदनी बढ़े खर्च कम हो इसके लिए भी सरकार योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधा देना भी सरकार का पहला काम होगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!