भाजपा सांसद ने बीरेन्द्र सिंह पर किया कटाक्ष, कहा- मन भर गया है तो छोड़ देनी चाहिए पार्टी

Edited By Shivam, Updated: 26 Sep, 2021 05:19 PM

bjp mp took a dig at birendra singh

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अपनी ही पार्टी के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें इनेलो के मंच पर भाजपा में रहते हुए नहीं जाना चाहिए था। यहां तक कि उन्होंने कहा कि अगर किसी का मन पार्टी से भर गया है तो...

गोहाना (सुनील जिंदल): राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अपनी ही पार्टी के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें इनेलो के मंच पर भाजपा में रहते हुए नहीं जाना चाहिए था। यहां तक कि उन्होंने कहा कि अगर किसी का मन पार्टी से भर गया है तो पार्टी छोड़कर जाना चाहिए। वहीं जांगड़ा ने भारत बंद को लेकर कहा कि सब को लोकतंत्र में बात रखने का अधिकार है, किसान भारत बंद के जरिए अपनी बात रहे हैं, उनको इससे कोई ऐतराज नहीं लेकिन किसान संगठन इसमें लॉ एंड आर्डर बरकरार रखें।

वहीं जांगड़ा ने कहा कि देश में किसी भी रूप में गुंडागर्दी को सहन नहीं किया जाएगा। गुंडा किसी संगठन व किसी जाति का नहीं होता, उसे से गुंडागर्दी करने से मतलब होता है। उन्होंने कहा कि आज किसानों के बीच में कुछ इस तरह के लोग घुसकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। 
 

जांगड़ा ने कांग्रेस व 'आप' पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी किसानों को उकसाने का काम कर रही है। ये लोग भाजपा के कार्यक्रमों में किसानों के बहाने उन्हें उकसा कर झड़प करवा कर अपनी राजनीति कर रहे हैं। रामचंद्र जांगड़ा गोहाना के मेन बाजार में एक निजी कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!