प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन का सवाल ही नहीं : डा.तंवर

Edited By Updated: 30 Oct, 2016 11:06 AM

bhiwani  congress  changes  comments

हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.अशोक तंवर ने कहा कि दिल्ली में उन्हें जान से मारने की कोशिश थी लेकिन भगवान ने बचा लिया, नहीं तो आज दीवाली नहीं तेरहवीं मनाते होते। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकारिणी में बदलाव...

भिवानी (पंकेस): हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.अशोक तंवर ने कहा कि दिल्ली में उन्हें जान से मारने की कोशिश थी लेकिन भगवान ने बचा लिया, नहीं तो आज दीवाली नहीं तेरहवीं मनाते होते। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकारिणी में बदलाव की बातों को निराधार बताते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा सी.एम. पर की गई टिप्पणी को भी निंदनीय बताया। डा.तंवर शनिवार को यहां रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। 


वे सिरसा एक्सप्रैस द्वारा नई दिल्ली से सिरसा जाते समय यहां रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए रुके थे। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने स्टेशन पर ही समर्थकों को सम्बोधित किया और कहा कि उन्हें जान से मारने का प्रयास था लेकिन मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। वे हैरान हैं कि दिल्ली में ऐसा हो सकता है तो आम गरीब आदमी के साथ गांव में क्या क्या नहीं होता होगा। उन्होंने समर्थकों से न्याय के लिए हमेशा गरीब के साथ खड़े रहने की अपील की।
 

अशोक तंवर ने कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि कांग्रेस शुरू से गरीब व किसानों के लिए सड़कों पर थी और अब भी है। 20 दिनों में कुछ खास फर्क नहीं पङ़ता। साथ ही उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी व किरण चौधरी को पद से हटाने की खबरों को बेबुनियाद बताया और कहा कि ये प्रचार जो कर रहा है वे कांग्रेस को कमजोर करने वाले लोग हैं। पिछले दिनों सांसद दीपेन्द्र हुड्डा द्वारा सी.एम. पर की गई टिप्पणी को तंवर ने ङ्क्षनदनीय बताया और कहा कि ऐसी टिप्पणियों से पिछले दिनों प्रदेश में भाईचारा बिगड़ा था। इसलिए ऐसी टिप्पणी किसी भी पार्टी के किसी भी नेता को नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव दलबीर उमरा, सुरेंद्र परमार, अजीत फौगाट, रविंद्र खरे, ऋषि अरोड़ा, सुरेंद्र रंगा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!