यमुनानगर में दर्दनाक हादसा... कॉलेज से लौटते वक्त काल बनकर सामने आई बस, BBA की छात्रा को रौंद डाला

Edited By Harman, Updated: 28 Aug, 2026 11:41 AM

bba student run over by bus in yamunanagar

BBA की एक 20 वर्षीय छात्रा कॉलेज से लौटकर जगाधरी बस स्टैंड पहुंची थी और अपने पिता के साथ बाज़ार से राखी खरीदने जाने ही वाली थी कि तभी एक प्राइवेट बस ने उसे कुचल दिया।

यमुनानगर : BBA की एक 20 वर्षीय छात्रा कॉलेज से लौटकर जगाधरी बस स्टैंड पहुंची थी और अपने पिता के साथ बाज़ार से राखी खरीदने जाने ही वाली थी कि तभी एक प्राइवेट बस ने उसे कुचल दिया। 

गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले यमुनानगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी अपर्णा बुधवार सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। शाम करीब 5 बजे अपर्णा कॉलेज से जगाधरी बस स्टैंड पहुंची और सरकारी बस से उतरने के बाद अपने पिता की ओर पैदल जाने लगी। इसी दौरान, तेज़ी और लापरवाही से बस चला रहे एक प्राइवेट बस ड्राइवर ने उनकी बेटी को कुचल दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!