बराला का हुड्डा पर कटाक्ष, कहा- सरकार गिरने के सपने देखना बंद करें, अभी 5 साल करना होगा इंतजार(VIDEO

Edited By vinod kumar, Updated: 16 Feb, 2020 09:23 PM

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन मंत्रियों की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा भाजपा सरकार गिरने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें 5 साल इंतजार करना...

रोहतक(दीपक): भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन मंत्रियों की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा भाजपा सरकार गिरने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें 5 साल इंतजार करना पड़ेगा। बराला ने कहा कि अपने संगठन को मजबूत करने के बजाय हुड्डा बेवजह की बयानबाजी में अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।

बराला ने कहा कि हुड्डा भाजपा के 100 दिन के कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन खुद के संगठन को दुरुस्त करने के लिए कोई काम नहीं कर रहे। क्योंकि संगठन से संबंधित उनका रोजगार छिन चुका है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा सरकार के गिरने का सपना भी देख रहे हैं, जो कि उनके लिए मुंगेरीलाल का सपना साबित हो रहा है। अब तो उन्हें 5 साल तक इस बात के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

इसके साथ सुभाष बराला ने कहा फरवरी माह के अंत तक भाजपा इकाई के जिला अध्यक्षों का चुनाव पूरा हो जाएगा। फिलहाल मंडल अध्यक्षों के लिए रायशुमारी पूरी हो चुकी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वहीं बराला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी कई फैसले लिए हंै। अब प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने का जो फैसला दिया है, उस पर सरकार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसी भी गरीब को अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!