जेजेपी उम्मीदवार पर कातिलाना हमला, भाजपा नेता पर आरोप(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 10 Oct, 2019 08:08 PM

सोनीपत के गन्नौर से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रणधीर सिंह मलिक पर जमीनी विवाद के चलते फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि रणधीर सिंह मलिक के सोनीपत स्थित फार्म हाउस पर मौजूद थे, इसी दौरान फायरिंग की गई, हालांकि

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के गन्नौर से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रणधीर सिंह मलिक पर जमीनी विवाद के चलते फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि रणधीर सिंह मलिक के सोनीपत स्थित फार्म हाउस पर मौजूद थे, इसी दौरान फायरिंग की गई, हालांकि हमले में हमले में रणधीर सिंह मलिक बाल बाल बच गए।

वहीं रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में बदमाशों ने फायरिंग की। जमीनी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं सूचना मिलने पर सोनीपत प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है।

मलिक ने बीजेपी नेता भूपेश्वर दयाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि दयाल बदमाशों का सरंक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे है कि आचार संहिता लगने के बाद बावजूद बदमाशों के पास हथियार कहां से आए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!