इस चुनाव में कांग्रेस की मिट्टी पलीत होगी, कुछ लोगों की मरोड़ निकलेगी: तंवर(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 10 Oct, 2019 06:25 PM

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके अशोक तंवर का कहना है कि इस चुनाव में कांग्रेस की सबसे बुरी स्थिति होने वाली है। कांग्रेस की मिट्टी पलीत होगी और कुछ लोगों की गर्दन की रॉड, मरोड़ निकलने वाली है। तंवर ने कहा कि इस स्थिति के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं।...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके अशोक तंवर का कहना है कि इस चुनाव में कांग्रेस की सबसे बुरी स्थिति होने वाली है। कांग्रेस की मिट्टी पलीत होगी और कुछ लोगों की गर्दन की रॉड, मरोड़ निकलने वाली है। तंवर ने कहा कि इस स्थिति के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की। वहीं रेवाड़ी में पूर्व सांसद चौधरी दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अशोक तंवर का कांग्रेस पार्टी छोडऩा उनका निजी फैसला है लेकिन अशोक तंवर आज भी उनके दिलों में बसते हैं। 

तंवर ने कहा कि 1 बात मैं पहले सुनता था, उसका मतलब समझ नहीं आता था। कहा जाता था कि कांग्रेस बच्चा खानी पार्टी है। इसकी समझ इस चुनाव में लगी। कुछ की तो भ्रूण में हत्या की जाती है। कुछ मेरे जैसे लोग जिन्हें राजनीति में मौका मिलता है, उन्हें एक समय के बाद खत्म कर दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी इसी चीज के शिकार हुए। पार्टी के बड़े-बड़े मगरमच्छ इसके लिए जिम्मेदार हैं। ये कौन सी ताकते हैं, इन्हें पहचानना पड़ेगा। कुछ मगरमच्छ भाजपा के साथ मिलकर पार्टी को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को आईसीयू में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में वे किसी भी दल के अच्छे लोगों की मदद करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!