आशा वर्कर्स का मांगो और समस्याओं को लेकर सिविल अस्पताल में धरना

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2019 02:15 PM

asha workers protest in problems in civil hospital

आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा द्वारा आशा वर्कर्स की मांगों और समस्याओं को लेकर सिविल अस्पताल में धरना दिया। धरने की अध्यक्षता नीलम ने की, जबकि संचालन राजबाला ने किया।

जींद: आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा द्वारा आशा वर्कर्स की मांगों और समस्याओं को लेकर सिविल अस्पताल में धरना दिया। धरने की अध्यक्षता नीलम ने की, जबकि संचालन राजबाला ने किया। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र और जिला प्रधान सतबीर खरल ने बताया कि हरियाणा की सभी आशा वर्कर अपनी जायज मांगों को लेकर धरना दे रही हैं।

प्रदेश की सरकार का मांगों और समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की भाजपा सरकार असल मुद्दों से हटाकर देश की जनता का ध्यान पाकिस्तान तथा कश्मीर की ओर ध्यान ले जाना चाहती है लेकिन देश में आई भारी मंदी से निपटने का कोई हल नहीं कर रही है।

आशाओं को नीलम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी जायज मांगों को नहीं माना गया तो 5 सितम्बर से सभी आशा वर्कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। धरने के बाद आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन किया और देश के प्रधानमंत्री और मिशन डायरैक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के नाम सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नीलम, राजबाला, कमला, रेखा, कविता आदि ने भाग लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!