अनिल विज का एक और विवादित बयान, इस बार प्रियंका गांधी को लिया निशाने पर

Edited By Naveen Dalal, Updated: 20 Jul, 2019 01:17 PM

विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर फिर से बड़ा बयान दिया है। मंत्री साहब ने कहा है कि प्रियंका गांधी और कई कांग्रेसी नेता का हाथ में पेट्रोल का...

अंबाला (अमन कपूर): विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर फिर से बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने कहा है कि प्रियंका गांधी और कांग्रेसी नेताओं के हाथ में पेट्रोल का कनस्तर होता है ताकि जहां भी थोड़ा सा बवाल होता, वह वहां आग लगा सके। वहीं विज ने कुरुक्षेत्र में प्रियंका के समर्थन में कांग्रेसियों द्वारा मुंडन करवाने पर भी आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि 'मुंडन तो तब करवाया जाता है जब किसी का बाप मरता है'।

साथ ही विज ने कुरुक्षेत्र में मुंडन करवाने के मामले में कहा कि हो सकता है अब ये इसलिए मुंडन करवा रहे हों क्योंकि इनका आका राहुल गांधी कांग्रेस छोड़ कर चला गया। विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच है कि एक इंजन फेल हो गया तो दूसरा इंजन भी गांधी परिवार से लगा दें। लेकिन दूसरा इंजन भी कामयाब नहीं होगा, क्योंकि दोनों का एक ही मार्का है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि फायरिंग में 6 लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार सपाही गांव के प्रधान यज्ञ दत्त और उनके समर्थकों ने जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। जिस मामले को लेकर प्रियंका गांधी पीड़ितों से मिलने के लिए जिद कर रही थी। लेकिन प्रशासन ने फिलहाल पीड़ितो के प्रियंका गांधी को रोका हुआ है ताकि मामला तूल ना पकड़ जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!