Edited By Harman, Updated: 18 Aug, 2026 09:05 AM

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 18 अगस्त को हरियाणा में पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत प्रदेश के बड़े हिस्से में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिस कारण बारिश की संभावना बढ़ी हुई है।
मौसम विभाग ने हरियाणा के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है। बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम बिगड़ने पर सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं आईएमडी के सात दिन के राज्यस्तरीय पूर्वानुमान में 19 से 22 अगस्त तक हरियाणा के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है।