Haryana में JBT कोर्स में दाखिले के लिए हुए शुरू , इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट...जानिए पूरी Detail

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2024 01:43 PM

admission started for jbt course in haryana

हरियाणा के जो युवा JBT कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि जेबीटी कोर्स में दाखिले 14 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं. जेबीटी कोर्स के लिए ऑनलाइन फॉर्म 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक भरे जा सकते हैं। सभी उम्मीदवार...

चंडीगढ़: हरियाणा के जो युवा JBT कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि जेबीटी कोर्स में दाखिले 14 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं. जेबीटी कोर्स के लिए ऑनलाइन फॉर्म 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2024 तक भरे जा सकते हैं। सभी उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस की पेमेंट और अपने एप्लीकेशन फॉर्म को 23 अक्टूबर 2024 तक भर सकते हैं। इसके बाद, 24 अक्टूबर तक बचा हुआ आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।

 
 आवेदन के बाद पहली लिस्ट 25 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजे लगेगी. अभ्यर्थियों द्वारा कैंडिडेट्स लॉगिन में प्रोविजनल एडमिट लेटर डाउनलोड करने के लिए 25 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 27 अक्टूबर तक का समय रहेगा। प्रवेश पाने वाले छात्र संबंधित कॉलेज में 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रिपोर्ट कर सकते है और प्रवेश को अंतिम रूप दें सकते है। इसी समय में कॉलेज अपने लॉगिन से ऑनलाइन प्रवेश अपडेट करेंगे. यदि अभ्यर्थी चाहे तो अपने विकल्प में 28 अक्टूबर तक बदलाव कर सकता है।

 

दूसरी लिस्ट 29 अक्टूबर 2024 को जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा कैंडिडेट्स लॉगिन में प्रोविजनल एडमिट लेटर डाउनलोड करने के लिए 29 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 31 अक्टूबर तक का समय रहेगा। प्रवेश पाने वाले छात्र संबंधित कॉलेज में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रिपोर्ट कर सकते है और प्रवेश को अंतिम रूप दें सकते है. इसी समय में कॉलेज अपने लॉगिन से ऑनलाइन प्रवेश अपडेट करेंगे। अभ्यर्थी चाहे तो 4 नवंबर को अपने विकल्प को बदल सकते हैं।

 

इसके बाद, तीसरी लिस्ट 5 नवंबर 2024 को जारी की जाएगी. अभ्यर्थियों द्वारा कैंडिडेट्स लॉगिन में प्रोविजनल एडमिट लेटर डाउनलोड करने के लिए 5 नवंबर 2024 दोपहर 3 बजे से 7 नवंबर तक का समय रहेगा। प्रवेश पाने वाले छात्र संबंधित कॉलेज में 5 नवंबर से 7 नवंबर तक रिपोर्ट कर सकते है और प्रवेश को अंतिम रूप दें सकते है. इसी समय में कॉलेज अपने लॉगिन से ऑनलाइन प्रवेश अपडेट करेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!