बुजुर्ग हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, बोले- गोलगप्पे की रेहड़ी पर हुई कहासुनी के बाद दिया था वारदात को अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Mar, 2023 03:53 PM

accused arrested in elderly murder case

सोनीपत जिले के गांव बड़ोली में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय और आशु गांव बडौली ...

सोनीपत (सन्नी) : सोनीपत जिले के गांव बड़ोली में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय और आशु गांव बडौली के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

आपको बता दें कि बीती तीन मार्च को गांव बडौली में महेंद्र नाम के बुजुर्ग की घर के बाहर सोते समय अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और एसीपी समेत बहालगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। वही मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। 


पूछताछ में किया ये खुलासा 

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि बुजर्ग महेन्द्र के साथ गोलगप्पे की रेहड़ी पर कहासुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए दोनों ने सोते समय चाकू से महेंद्र की हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है और बारहवीं कक्षा के बाद दोनों खेती बाड़ी का काम करते थे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!