बड़ा हादसा : KMP के फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत, 11 की हालत गंभीर

Edited By Isha, Updated: 19 May, 2022 08:22 AM

accident in bahadurgarh

वीरवार सुबह केएमपी पर रिपेयर करने के बाद साइड में सो रहे मजदूरों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से 10 घायलों का पीजीआई रोहतक में उपचार किया जा

बहादुरगढ़(प्रवीण): वीरवार सुबह केएमपी पर रिपेयर करने के बाद साइड में सो रहे मजदूरों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से 10 घायलों का पीजीआई रोहतक में उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के अनुसार केएमपी पर आसौदा टोल के नजदीक वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक सोते हुए कर्मचारियों पर चढ़ गया।  देर रात तक काम करने के बाद थक कर सभी कर्मचारी सड़क किनारे अवरोधक लगाकर सो गए। लेकिन इसी बीच तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

घायलों में से 10 को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। जबकि एक घायल का इलाज बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!