अभय चौटाला ने की मायावती से मुलाकात

Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Jan, 2019 11:13 AM

abhay chautala meets mayawati

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने बसपा सुप्रीमो मायावती से उनके 63वें जन्म दिवस पर उनसे उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई दी...

हिसार (संजय अरोड़ा): हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने बसपा सुप्रीमो मायावती से उनके 63वें जन्म दिवस पर उनसे उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान अभय चौटाला ने मायावती को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने बताया कि बसपा सुप्रीमो से उनकी हरियाणा की राजनीति को लेकर लम्बी बातचीत हुई जिसमें जींद उप-चुनाव की ताजा स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया गया।

मायावती ने कहा कि वह जींद उप-चुनाव में गठबंधन की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। अभय चौटाला ने बसपा सुप्रीमो के हवाले से कहा कि वह इस बात को लेकर गंभीर हैं कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जीत के बाद एक मजबूत कृषि कर्ज माफी नीति बनाई जाएगी, जिससे किसान व कमेरे के आॢथक स्तर को ऊपर उठाया जा सके। मायावती ने नेता विपक्ष को आश्वस्त किया कि यह गठबंधन राजनीतिक सरोकार से बढ़कर सामाजिक हितों का है। दोनों दलों के नेताओं ने याद दिलाया कि उनके लिए निजी स्वार्थ और राजनीतिक लाभ से अधिक किसान व कमेरे के हितों के लिए काम करना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!