सीवरेज में काम करते वक्त एक युवक की मौत, दो घायल, अस्पताल में भर्ती

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Feb, 2021 01:44 PM

हिसार के लाहोरिया चौक पर सिवरेज में काम करते समय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक लोग सिवरेज की गैस चढ़ने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। नगर निगम पालिका संघ के प्रधान...

हिसार (विनोद सैनी): हिसार के लाहोरिया चौक पर सीवरेज में काम करते समय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक लोग सिवरेज की गैस चढ़ने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। नगर निगम पालिका संघ के प्रधान प्रवीन कुमार ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये और एक नौकरी दी जाए।

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक ठेकेदार तीन-चार कच्चे कर्मचारियों को सीवरेज का काम करवाने के लिए लाहोरिया चौक के पास लाया था। इसी दौरान तीन युवक सीवरेज में उतरे तो अचानक तेज गैस चढ़ने के कारण तीनों बेहोश हो गए, जिसमें दो युवकों को तो बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक अंदर ही फंसा रहा। उसकी सीवरेज में गैस चढ़ने से मौत हो गई। वहीं घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है, ये दोनों जींद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

PunjabKesari, haryana

नगर निगम पालिका संघ व लोगों ने आरोप लगाया है कि यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। संघ के प्रधान प्रवीन कुमार ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये और एक नौकरी दी जाए। उधर, संघ के पूर्व प्रधान अशोक गोयल ने बताया कि इस तरह के पहले भी हादसे हुए। यह हादसा भी ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि जो युवक अस्पताल में दाखिल हैं उनकी सुध-बुध लेने वाला कोई नहीं है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!