चलती कार में लगी अचानक आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

Edited By kamal, Updated: 03 Jun, 2019 02:43 PM

a sudden fire burning in the moving car

नेशनल हाईवे पर हौंडा सिटी कार में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वहां फ्लाईओवर से गुजर रही गाड़ियों...

फरीदाबाद(अनिल राठी): नेशनल हाईवे पर हौंडा सिटी कार में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वहां फ्लाईओवर से गुजर रही गाड़ियों में भगदड़ मच गई और शोर-शराबा भी हो गया। घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर की है, जहां एक गाड़ी फरीदाबाद से पलवल की तरफ जा रही थी ।  फ्लाईओवर पर अचानक कार में आग लग गई और कार में पूरा परिवार बाल बाल बच गया।

करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित कार मालिक ईदी देने दिल्ली से बल्लभगढ़ के गांव खंदावली जा रहा था और तभी बल्लभगढ़ फ्लाईओवर पर ये हादसा हो गया उनकी मानें तो  हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है जबकि हौंडा सिटी कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है ।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!