पति के अवैध संबंध से थी परेशान, पानीपत में विवाहिता ने किया सुसाइड...8 साल पहले हुई थी शादी

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2024 07:07 PM

a married woman committed suicide in panipat

पानीपत के गांव निंबरी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति की बेवफाई और तलाक का केस दायर करने से परेशान थी। लगातार मानसिक तनाव के चलते महिला ने अपनी जीवन लीला

पानीपत(सचिन): पानीपत के गांव निंबरी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पति की बेवफाई और तलाक का केस दायर करने से परेशान थी। लगातार मानसिक तनाव के चलते महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया। इसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शव को फंदे पर लटका देख ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। सभी जरूरी कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

8 साल पहले हुई थी शादी 
जानकारी देते हुए शीला देवी ने बताया कि वह काबड़ी रोड, अर्जुन नगर की रहने वाली है। उसकी बेटी वर्षा (31) थी। जिसकी शादी करीब 8 साल पहले गांव निंबरी निवासी अमरजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हैं। अमरजीत, शादी के बाद से ही वर्षा को परेशान करता था।

अवैध संबंध के कारण रहता था झगड़ा
पिछले करीब 4 साल से बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रहा था। मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना को भी दी गई थी। लेकिन पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। अमरजीत के बाहर किसी दूसरी महिला के साथ भी अवैध संबंध थे। जिसके लिए भी उनका हमेशा झगड़ा रहता था। पति ने तलाक का भी केस डाला था। केस चलने के दौरान उसने जबरन बच्चा भी पैदा किया। पति के अवैध संबंध और तलाक केस डाले जाने से वर्षा बहुत परेशान थी। इसी के चलते उसने सुसाइड किया है। मृतका की मां शीला ने वर्षा की मौत का जिम्मेदार उसके पति देवर और ससुर को बताया है।

फिलहाल पुलिस ने वर्षा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर  शव परिजनों के हवाले कर दिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी पति मौके से फरार है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!