पॉलिथीन बेचने पर 61 रेहड़ी वालों के काटे चालान, मचा हड़कंप

Edited By Shivam, Updated: 11 Sep, 2019 02:39 PM

61 hawkers cut challan for selling polythene created chaos

सोहना नगर परिषद ने रेहडिय़ो पर पॉलिथीन बेचने वाले व अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने 61 रेहड़ी वालों के चालान काटे हैं। वहीं इस दौरान हिदायत दी कि अगली बार पॉलिथीन बेचने व अवैध रूप...

सोहना(सतीश): सोहना नगर परिषद ने रेहडिय़ो पर पॉलिथीन बेचने और अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने 61 रेहड़ी वालों के चालान काटे हैं। वहीं नगर परिषद द्वारा हिदायत दी कि अगली बार पॉलिथीन बेचने व अवैध रूप से रेहड़ी लगाने पर इससे अधिक राशि के चालान काटे जाएंगे और साथ रेहड़ी भी जब्त कर ली जाएगी। 


PunjabKesari, haryana


नगर परिषद की इस कार्रवाई से रेहड़ी लगाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद की टीम ने रेहडिय़ों पर पॉलिथीन बेचने वाले 61 रेहड़ी वालों के चालान काटे। यह चालान 200 से 500  रुपये के बीच में काटे गए। वहीं नगर परिषद की टीम ने बताया कि यह अभियान समय-समय पर चलाया जाएगा, ताकि बाजार में अवैध रेहडिय़ां न लग सके और पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध लग सके। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!