हरियाणा:  22 रेलगाडिय़ां दौड़ेगी पटरी पर, कुछ पैंसेजर रेलगाडिय़ों को किया मेल एक्सप्रैस में तबदील

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2022 09:07 AM

22 trains will run on the track

कोरोना काल से बंद पड़ी हुई रेलगाडिय़ों को अब रेलवे की ओर से चलाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है और 2 अगस्त को रेलगाडिय़ां चलाई जाएगी। जिनमें लगभग 22 रेलगाडिय़ां हैं, जो फिर से पटरी पर दौडेंग़ी। अहम बात यह है कि जो रेलगाडिय़ां पहले चलाई

अम्बाला छावनी: कोरोना काल से बंद पड़ी हुई रेलगाडिय़ों को अब रेलवे की ओर से चलाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है और 2 अगस्त को रेलगाडिय़ां चलाई जाएगी। जिनमें लगभग 22 रेलगाडिय़ां हैं, जो फिर से पटरी पर दौडेंग़ी। अहम बात यह है कि जो रेलगाडिय़ां पहले चलाई जा रही थी, उनके पैसेंजर भी शामिल थी अब उन्हें मेल एक्सप्रैस में तबदील कर दिया गया है। इसके लिए अब उन रेलगाडिय़ों के नंबरों में भी बदलाव किया गया है। 

इस मामले को लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अम्बाला मंडल हरि मोहन शर्मा द्वारा जानकारी दी। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अम्बाला मंडल सहित अन्य मंडलों की रेलगाडिय़ों को बंद कर दिया गया था, जिनमें एक्सप्रैस व पैंसेजर भी शामिल थी। इस दौरान यात्रियों को काफी समय से इंतजार था कि यह रेलगाडिय़ां कब पटरी पर दौड़ेगी। 

2 अगस्त से इन 22 रेलगाडिय़ों को चलाएगा रेलवे


1. रेलगाड़ी संख्या 04568 नंगल बांध से अम्बाला छावनी के बीच चलेगी, जो नंगल बांध से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व-कोविड सेवा 64516 के मार्ग पर 13.40 बजे अम्बाला छावनी पहुंचेगी।
2. रेलगाड़ी संख्या 04567 अम्बाला छावनी से नंगल बांध के बीच चलेगी, जो अम्बाला छावनी से 6.10 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व-कोविड सेवा 64515 के रास्ते पर 9.50 बजे नंगल बांध पहुंचेगी।
3. रेलगाड़ी संख्या 04578 पूर्व-कोविड सेवा 64515 के मार्ग पर अम्बाला छावनी और सहारनपुर के बीच 19.30 बजे सहारनपुर से प्रस्थान कर 21.10 बजे अम्बाला छावनी पहुंचेगी। 
4. रेलगाड़ी संख्या 04577 पूर्व-कोविड सेवा 64517 के मार्ग पर अम्बाला छावनी से नंगल बांध के बीच अंबाला छावनी से 11.35 बजे प्रस्थान कर 15.25 बजे नंगल बांध पहुंचेगी। 
5. रेलगाड़ी संख्या 04580 नंगल बांध से अम्बाला छावनी के बीच चलेगी, नंगल बांध से 17.20 बजे प्रस्थान करेगी और 21.20 बजे पूर्व-कोविड सेवा 64518 के मार्ग पर अम्बाला छावनी पहुंचेगी।
6. रेलगाड़ी संख्या 04579 अम्बाला छावनी से लुधियाना के बीच चलेगी, जो अम्बाला छावनी से 08.40 बजे प्रस्थान करेगी और 11.35 बजे पूर्व-कोविड सेवा के मार्ग पर लुधियाना पहुंचेगी। 
7. रेलगाड़ी संख्या 04147 सहारनपुर से अम्बाला कैंट के बीच चलेगी, जो सहारनपुर से 08.40 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व कोविड सेवा 64501 के रास्ते पर 11.35 बजे अम्बाला कैंट में पहुंचेगी।
8. रेलगाड़ी संख्या 04582 लुधियाना से अम्बाला कैंट के बीच चलेगी, जो लुधियाना से 17.50 बजे प्रस्थान करेगी और 20.10 बजे पूर्व-कोविड सेवा के मार्ग पर अम्बाला कैंट पहुंचेगी। 
9. रेलगाड़ी संख्या 04584 अम्बाला छावनी से पानीपत के बीच चलेगी, जो अम्बाला छावनी से 06.58 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व-कोविड सेवा 64532 के मार्ग पर 10.15 बजे पानीपत पहुंचेगी।
10. रेलगाड़ी संख्या 04013 पानीपत से अम्बाला कैंट के बीच चलेगी, जो पानीपत से 05.25 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व-कोविड सेवा 64541 के रास्ते पर 08.30 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी।
11. रेलगाड़ी संख्या 04595 कुरुक्षेत्र से अम्बाला छावनी के बीच पूर्ववत प्री-कोविड सॢवस 64545 के मार्ग पर कुरुक्षेत्र से 11.35 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
12. रेलगाड़ी संख्या 04596 अम्बाला छावनी से कुरुक्षेत्र के बीच चलेगी, जो अम्बाला छावनी से 07.45 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व कोविड सेवा 64546 के मार्ग पर 08.25 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। 
13. रेलगाड़ी संख्या 04589 कुरुक्षेत्र से अम्बाला छावनी के बीच चलेगी, जो कुरुक्षेत्र से 18.15 बजे प्रस्थान करेगी और 19.15 बजे पूर्व-कोविड सेवा 64547 के मार्ग पर अम्बाला छावनी पहुंचेगी।
14. रेलगाड़ी संख्या 04590 अम्बाला छावनी और कुरुक्षेत्र के बीच चलेगी, जो अम्बाला छावनी से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और 16.50 बजे कुरुक्षेत्र में पूर्व-कोविड सेवा 64548 के मार्ग पर पहुंचेगी।
15. रेलगाड़ी संख्या 04593 अम्बाला छावनी और अंदौरा के बीच चलेगी, जो अंब अंदौरा से 07.35 बजे प्रस्थान करेगी और 12.15 बजे पूर्व-कोविड सेवा के मार्ग पर अम्बाला छावनी पहुंचेगी। 
16. रेलगाड़ी संख्या 04594 अम्ब अंदौरा और अम्बाला छावनी के बीच चलेगी, जो अंब अंदौरा से 13.10 बजे प्रस्थान कर अम्बाला पहुंचेगी। पूर्व-कोविड सेवा 64564 के मार्ग पर 19.25 बजे छावनी पहुंचेगी।
17. रेलगाड़ी संख्या 20411 दिल्ली से सहारनपुर के बीच चलेगी, जो दिल्ली से 09.40 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व-कोविड सेवा 64561 के मार्ग पर 12.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
18. रेलगाड़ी संख्या 20412 सहारनपुर से दिल्ली के बीच चलेगी, जो सहारनपुर से सुबह 09.15 बजे प्रस्थान करेगी और 21.10 बजे दिल्ली में पूर्व-कोविड सेवा 64562 के रास्ते पर पहुंचेगी।
19. रेलगाड़ी संख्या 04176 पानीपत से अम्बाला छावनी के बीच चलेगी, जो पानीपत से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और 22.50 बजे अम्बाला छावनी में पूर्व-कोविड सेवा के रास्ते पर पहुंचेगी 64481
20. रेलगाड़ी संख्या 04176 पानीपत से अम्बाला छावनी के बीच चलेगी, जो पानीपत से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और अंबाला छावनी में 22.50 बजे पूर्व-कोविड सेवा के रास्ते पर पहुंचेगी 64481
21. रेलगाड़ी संख्या 04140 अम्बाला छावनी और कुरुक्षेत्र के बीच चलेगी, जो अम्बाला छावनी से 4.45 बजे प्रस्थान करेगी और कुरुक्षेत्र में पूर्व-कोविड सेवा के मार्ग पर 05.40 बजे पहुंचेगी।
22. रेलगाड़ी संख्या 04139 कुरुक्षेत्र अम्बाला कैंट के बीच चलेगी, जो कुरुक्षेत्र से 23.05 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व-कोविड सेवा 64483 के रास्ते पर 00.10 बजे अम्बाला कैंट में पहुंचेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!