रोहतक से लापता 2 दोस्त हरिद्वार में मिले, पुलिस ने परिवारों को सौंपा

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2022 12:13 PM

2 friends missing from rohtak found in haridwar

शहर से दो दोस्त एक साथ घर से लापता हो गए थे। जैसे ही परिवार वालों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने दोनों बच्चों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच एक साथी ने अपनी मां को फोन करके आधार

रोहतक:  शहर से दो दोस्त एक साथ घर से लापता हो गए थे। जैसे ही परिवार वालों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने दोनों बच्चों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच एक साथी ने अपनी मां को फोन करके आधार कार्ड वाट्सऐप करने के लिए कहा और बताया कि वे वृंदावन घूमने जा रहे हैं।

परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी मामला दर्ज करके दोनों की तलाश आरंभ कर दी। पुलिस ने दोनों को हरिद्वार से बरामद कर लिया और सकुशल परिवार वालों को सौंप दिया। रोहतक के जवाहर नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा11वीं कक्षा में पढ़ता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!