Ambala: यमुना नदी में नहाते समय डूबा 18 वर्षीय छात्र, घर से स्कूल में जाने की बात कहकर निकला था युवक

Edited By Isha, Updated: 30 Nov, 2024 01:44 PM

18 year old student drowned while bathing in the river

: हरियाणा के अंबाला का 18 वर्षीय छात्र मोहित, जो अपने दोस्तों के साथ मिर्जापुर के खारा जल विद्युत परियोजना के पास यमुना नदी में नहाते समय डूब गया था, उसका शव तीन दिन बाद हरियाणा सीमा में मिला।

अंबाला: हरियाणा के अंबाला का 18 वर्षीय छात्र मोहित, जो अपने दोस्तों के साथ मिर्जापुर के खारा जल विद्युत परियोजना के पास यमुना नदी में नहाते समय डूब गया था, उसका शव तीन दिन बाद हरियाणा सीमा में मिला। 

बता दें कि हरियाणा प्रदेश के अंबाला शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाला छात्र मोहित पुत्र मुन्नी लाल उम्र 18 वर्ष अपने अन्य दोस्तों के साथ चार दिन पहले घर से स्कूल में जाने की बात कहकर निकला था। जो अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के खारा जल विद्युत परियोजना से ऊपर पंच मुखी महादेव मंदिर में पहुंचा और मंदिर में दर्शन करने के बाद नहाने के लिए यमुना नदी में पहुंचा था, जहां गहरे पानी में डूब गया था। 

शुक्रवार को डूबे छात्र का शव हथिनीकुण्ड बैराज से कुछ दूरी पर हरियाणा की सीमा में यमुना की नदी में दिखाई दिया। सूचना पर यूपी व हरियाणा पुलिस एवं मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मामला हरियाणा की सीमा का होने के कारण हरियाणा पुलिस कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में लगी है। थाना प्रभारी बीनू चौधरी ने बताया कि शव हरियाणा की सीमा में मिला है। इसलिए पोस्ट मार्टम आदि की सभी कार्यवाही हरियाणा पुलिस द्वारा करायी जायेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!