पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिला कर्मी से रेप

Edited By Shivam, Updated: 17 Jun, 2019 04:20 PM

rape with lady worker in polytechnic college

रेप जैसे घिनौने काम से शिक्षण संस्थान भी अछूते नहीं रह गए हैं। ताजा मामले में नूंह के मालब स्थित पोलिटेक्निक कालेज के कर्मचारी द्वारा वहीं की एक महिला कर्मचारी के साथ रेप का मामला सामने आया...

नूंह (ब्यूरो): रेप जैसे घिनौने काम से शिक्षण संस्थान भी अछूते नहीं रह गए हैं। ताजा मामले में नूंह के मालब स्थित पोलिटेक्निक कालेज के कर्मचारी द्वारा वहीं की एक महिला कर्मचारी के साथ रेप का मामला सामने आया है। 

महिला कर्मचारी कॉलेज में माली का काम करती है, जबकि आरोपित कालेज की वर्कशॉप का काम देखता है। घटना के बाद पीडित महिला ने इसकी शिकायत कॉलेज के प्रिंसीपल से भी की। लेकिन जब उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ  केस दर्ज कर उसे अरेस्ट भी कर लिया है। जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा पीडित महिला का मेडिकल करा दिया है तथा अदालत में उसके बयान भी करा दिए हैं। मामला 11 जून का है। 
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि घटना के दिन वर्कशॉप की छुट्टी थी। जिसके कारण कालेज में कोई भी मौजूद नहीं था। लेकिन उसे काम कराने के लिए कालेज में भी रहने की हिदायत थी। दिन में करीब तीन बजे आरोपित उसके पास आया तथा उसे किसी काम के बहाने अंदर ले गया।

जहां उसके साथ आरोपित ने जबरन रेप किया। आरोपित ने पीडिता को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर धमकी भी दी, लेकिन पीड़िता ने अगले दिन घटना की शिकायत कालेज के प्रिंसीपल को दी। प्रिंसीपल ने मामले पर संज्ञान लेने की बात कह कर मामले को टाल दिया। जब कई दिनों तक प्रिंसीपल ने घटना पर कोई एक्शन नहीं लिया तो शुक्रवार शाम को पीडिता ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिसल द्वारा देर शाम आरोपित प्रेम सिंह के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया। शनिवार को आरोपित को अरेस्ट भी कर लिया गया। जिसे अदालत ने जेल भेज दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!