गुर्जर समाज के नेताओं ने राव नरबीर सिंह के पक्ष में समाज के लोगों से मतदान करने का किया आह्वान

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 02 Oct, 2024 09:02 PM

leaders of gurjar community supported rao narbir singh

भारतीय जनता पार्टी ही केवल एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने गुर्जर समाज के लोगों को न सिर्फ  मान-सम्मान दिया बल्कि उनकी जो भी मांगे थी उसको पूर्ण करने का भी काम किया।

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी ही केवल एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसने गुर्जर समाज के लोगों को न सिर्फ  मान-सम्मान दिया बल्कि उनकी जो भी मांगे थी उसको पूर्ण करने का भी काम किया। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के समर्थन में बुधवार को गुर्जर समाज के कई बड़े नेता गांव हसनपुर पहुंचे और उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों से एकजुट होकर राव नरबीर सिंह का समर्थन करने का आह्वान किया। दक्षिण दिल्ली से सांसद रामसिंह विधूड़ी, सुखबीर सिंह जौनापुरिया व ब्रह्मसिंह तंवर ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गुर्जरों के जितने भी गांव है उन सभी से भाजपा के प्रत्याशी राव नरबीर सिंह निश्चित तौर पर जीतेंगे।

 


सांसद रामसिंह विधूड़ी ने कहा कि अपने 54 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने राव नरबीर सिंह जैसे सशक्त नेतृत्व क्षमता वाले राजनेता बहुत कम ही देखे हैं। राव नरबीर सिंह जुबान के धनी है, तभी वह विकास के कई बड़े रिकार्ड बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज तो राव नरबीर सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा ही है। साथ ही साथ अन्य तमाम समाज के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता स्पष्ट कर रही है कि आठ अक्टूबर को बादशाहपुर में कमल खिलने जा रहा है।

 


ब्रह्मसिंह तंवर ने कहा कि राव नरबीर सिंह को विकास पुरुष के नाम से पूरे हरियाणा में जाना जाता है। उनकी बेदाग छवि से हर कोई प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि राव नरबीर सिंह एक ऐसा नेता है, जिनको अधिकारियों से काम लेना आता है। उन्होंने राव नरबीर सिंह की कार्यशैली को काफी नजदीक से देखा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुर्जर समाज के 12 गांव आपको पूर्ण बहुमत के साथ जीताकर भेजेंगे।

 


सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि राव नरबीर सिंह खुद में एक गारंटी है। उन्होंने जो कह दिया वह होकर रहता है, चाहे इसके लिए उन्हें कितने ही प्रयास क्यों नहीं करने पड़े हो। द्वारका एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजना को गुरूग्राम में लाना असंभव था लेकिन राव नरबीर सिंह ने उसे भी कर दिखाया। उन्होंने कहा कि राव नरबीर सिंह के प्रति जनता का जिस तरह से प्यार है उससे साफ  है कि उनका चंडीगढ़ जाना तय है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार मजबूत रहे इसलिए हरियाणा में भी भाजपा की सरकार आना बेहद जरूरी है।

 


राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुर्जर समाज का प्यार और साथ हमेशा से ही उनके साथ रहा है। गुर्जर समाज के 12 गांव की सरदारी को वह नमन करते हैं, जिन्होंने उनके सिर पर हाथ रखा। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के नेता जो उनके समर्थन में पहुंचे हैं, उनका वह दिल की गहराईयों से धन्यवाद और आभार करते हैं। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर की जनता ने उनको विधानसभा में भेजा तो अगले पांच साल तक वह जनता के सेवादार के तौर पर उनके साथ हर वक्त खड़े रहेंगे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!