25 साल से कर रहा हू लोगों के बीच जनसेवा : मुकेश शर्मा

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 29 Jul, 2024 07:21 PM

i have been doing public service for 25 years mukesh sharma

सोमवार को अशोक विहार फेज-3 में मुकेश शर्मा द्वारा भव्य जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में स्थानीय व दूर दराज से आए लोगों ने हिस्सा लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोमवार को अशोक विहार फेज-3 में मुकेश शर्मा द्वारा भव्य जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में स्थानीय व दूर दराज से आए लोगों ने हिस्सा लिया।

 

 

इस दौरान अपने संबोधन में मुकेश शर्मा ने कहा आज अपनों के बीच आकर खुलकर चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस स्नेहिल मुलाकात व आप सभी के अपार समर्थन दिल गदगद हो रहा है। कार्यक्रम में उमडे जन सैलाब को संबोधित करते हुए मुकेश शर्मा ने कहा गुरुग्राम के परिवारजनों का समर्थन व आशीर्वाद मिलना मेरे लिए गर्व व सौभाग्य का पल है। आपके विश्वास व स्नेह से हम प्रेरित होते हैं।

 

हम गुरुग्राम के संपूर्ण विकास के लिए अनवरत प्रयास करते रहेगें। आपकी समस्याओं व दिए गए सुझावों के मद्देनजर हम सब मिलकर एक समृद्ध व उन्नत गुरुग्राम बनाने में कोई कोर कसर नही छोडेंगें। कार्यक्रम में उमडे जनसमूह को संबोधित करते हुए मुकेश शर्मा ने दोहराया आप सभी का साथ व सहयोग हमारे प्रयासों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!