छेड़छाड़ की शिकायत करने पर युवती को धुना

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 02 Jun, 2024 07:18 PM

girl beaten for complaining about molestation

बिलासपुर थाना एरिया में युवक द्वारा रास्ते में युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवती से मारपीट करने के साथ उसकी मां को धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

गुडग़ांव, (ब्यूरो): बिलासपुर थाना एरिया में युवक द्वारा रास्ते में युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवती से मारपीट करने के साथ उसकी मां को धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

 

 

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि उनके प्लॉट पर चिनाई का काम चल रहा है। जिसके चलते वह स्कूटी से प्लॉट पर काम कर रहे मिस्त्री व मजदूरों को शरबत देने जा रही थी। घर के सामने ही राहुल ने उस पर भद्दा तंज कसा। वह रोजमर्रा इस तरह की हरकत करता है। जिससे परेशान होकर युवती अपनी मां को लेकर बाहर आई तो उनकी आपस में कहासुनी हुई। जिस पर राहुल व उसके पिता ने युवती से मारपीट कर रोड पर गिरा दिया। वहीं राहुल ने उसकी मां को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद युवती अपने चाचा को बुलाकर लाई तो राहुल व उसके पिता ने उसे भी धमकी दी।

 

 

मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज व लोगों से पूछताछ में युवती से मारपीट की बात सामने आई है। जबकि आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करना, तंज कसना में कोई सच्चाई नहीं पाई गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!