हरियाणा में फिर बन रही भाजपा सरकार, बादशाहपुर विकास में होगा नंबर वन : राव नरबीर सिंह

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 24 Sep, 2024 07:52 PM

badshahpur will be number one in development rao narbir singh

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस तरह से जनहित में फैसले लिए हैं उससे हरियाणा की जनता भाजपा के समर्थन में उतर आई है। बादशाहपुर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वह एक बार फिर से सरकार में मंत्री बनकर बादशाहपुर को विकास में नंबर वन बनाएंगे।
राव नरबीर सिंह मंगलवार को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव खेडक़ी दौला, रामपुर, बेगमपुर खटोला, सेक्टर 73 स्थित एंड्योर हाइट, हसलापुर, रामगढ़, बादशाहपुर, किला कॉलोनी, सेक्टर 51 स्थित ऑर्किड आईलैंड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 


मजबूत नेतृत्व ही करा सकता है विकास :
राव नरबीर सिंह ने कहा कि यह चुनाव बादशाहपुर का आने वाला भविष्य निर्धारित करेगा। हमारे वोट की ताकत हमें बताएगी कि कैसा भविष्य हम लोगों को चाहिए। बादशाहपुर की जनता यह भली भांति जानती है कि 2014 में जब उन्होंने राव नरबीर सिंह को वोट दिया था तो किस तरह से उनके क्षेत्र में विकास के काम हुए थे और पिछले पांच सालों में किस तरह से कमजोर प्रत्याशी चुन लेने के कारण उनका क्षेत्र विकास में पिछड़ता चला गया। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 का वह दौर बादशाहपुर की जनता को बखूबी याद है, जब पूरे गुरुग्राम में हर चौराहे पर अंडरपास और ओवरब्रिज का जाल बिछाया गया। बिना लोगों की डिमांड के बादशाहपुर एलिवेटेड जैसी करोड़ों की परियोजना यहां पर लाई गई।

 

द्वारका एक्सप्रेस वे ने गुरुग्राम से दिल्ली तक का सफर आसान बना दिया। दुनिया की सबसे महंगी सडक़ को बनवाने में वह कामयाब इसलिए हो पाए क्योंकि वह मजबूती से अपने इलाके की मांग सरकार के सामने रखते थे। उन्होंने कहा कि 2019 से 2024 तक भी भाजपा की सरकार रही लेकिन बादशाहपुर की कमान एक ऐसे नेता के हाथ में रही जो इलाके के विकास की पैरवी मुख्यमंत्री के सामने कर ही नहीं पाए। कमजोर नेतृत्व के कारण ही बादशाहपुर में विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री के पास 90 विधायकों के काम पहुंचते हैं। जिस विधानसभा का नेतृत्व मजबूत होता है वहां के काम हो जाते हैं और जहां का नेतृत्व कमजोर होता है वहां विकास का पहिया रुक जाता है। उन्होंने कहा कि वह बादशाहपुर की जनता से वादा करते हैं कि उनका आशीर्वाद मिलने पर वह विकास का पहिया इतनी तेजी से घुमाएंगे की आने वाले 50 सालों तक उनके द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब चुनाव बादशाहपुर की जनता को खुद करना है कि उनको विकास कराने वाले मजबूत नेतृत्व को चुनना है या फिर केवल कुर्सी को चाहने वाले कमजोर नेतृत्व को।

 


केवल भाजपा सरकार ही जनता की हितैषी :
राव नरबीर सिंह ने कहा कि केवल भाजपा की सरकार ही जनता की हिैतैषी है। भाजपा के आने से पूर्व गुरुग्राम से केवल राजस्व वसूला जाता था और विकास रोहतक, सिरसा में जाकर होता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के हित में ही संकल्प पत्र बनाया है। तीसरी बार सत्ता में आने पर हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दिए जाएंगे। प्रदेश में दस औद्योगिक शहरों का निर्माण होगा और चिरायु आयुष्मान योजना के तहत अब प्रत्येक परिवार को दस लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। दो लाख से अधिक युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के नौकरी मिलेगी और हर जिले में ओलंपिक खेल की नर्सरी भी खुलेगी। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को स्थायी नौकरी भी भाजपा सरकार द्वारा दी जाएगी। इतना ही नहीं वृद्धावस्था सहित अन्य तमाम पेंशनों में भाजपा सरकार डीए की तरह बढ़ोतरी करेगी।

 


सोशल मीडिया पर जमकर करें प्रचार प्रसार :
राव नरबीर सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है। हर हाथ में मोबाइल है। विशेष तौर पर युवा पीढ़ी तो इसके माध्यम से हजारों लोगों तक जुड़ी हुई है। उन्होंने सभाओं में मौजूद लोगों से आग्रह किया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से उनका जमकर प्रचार प्रसार करे और खुलकर कहें कि वह राव नरबीर सिंह के साथ है।

 


इसी सप्ताह आ रहे हैं देश के गृहमंत्री अमित शाह :
राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह इसी सप्ताह बादशाहपुर में आएंगे। यहां पर शाह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि अमित शाह की रैली को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बादशाहपुर हल्के की जनता को इस रैली के माध्यम से खुद की ताकत को पूरे हरियाणा में दिखाना है। उन्होंने कहा कि रैली का स्थान, दिन व समय शीघ्र ही बता दिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!