20 वर्षीय युवती हुई लापता, मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2019 11:40 AM

20 year old girl missing case registered

शहर की जुम्मा कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों ने युवती को काफी ढूंढ़ा, लेकिन युवती का कहीं भी कुछ पता नहीं चल पाया है। जिसकी शिकायत पीड़ित......

पुन्हाना (ब्यूरो): शहर की जुम्मा कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों ने युवती को काफी ढूंढ़ा, लेकिन युवती का कहीं भी कुछ पता नहीं चल पाया है। जिसकी शिकायत पीड़ित पिता द्वारा सिटी चौकी पुलिस को दी गई।

जिसके आधार पर युवती का गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जुम्मा कॉलोनी निवासी उमर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री अकबरी 5 सितम्बर को सुबह अपने घर से लापता हो गई।

जिसके बाद से ही युवती घर नहीं लौट पाई है। हमने व परिजनों ने अकबरी को रिश्तेदारी में भी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं भी कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं अभी भी अकबरी की तलाश की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!