चोरों के होसलें बुलंद, दुकान का शटर तोड़ चुराईं 16 बैटरियां, मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 11 Feb, 2020 10:28 AM

thieves get high steal 16 shutter shops

पुलिस पिछले दिनों शहर की विभिन्न पॉश कालोनियों में हुई चोरी की घटनाओं का अभी सुराग नहीं लगा पाई थी कि बीती रात शहर के फतेहाबाद रोड पर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के पास वाली.....

रतिया (झंडई) : पुलिस पिछले दिनों शहर की विभिन्न पॉश कालोनियों में हुई चोरी की घटनाओं का अभी सुराग नहीं लगा पाई थी कि बीती रात शहर के फतेहाबाद रोड पर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के पास वाली गली में एक इन्वर्टर की दुकान को निशाना बना लिया। चोरों ने वहां से लाखों रुपए कीमत की बैटरियां व हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली।

बताया जाता है कि अज्ञात चोर किसी वाहन पर सवार होकर आए थे और उन्होंने उपरोक्त दुकान के शटर को अन्य किसी औजारों से बाहर निकाल लिया था। दुकानदार जगतार सिंह ने शहर थाना पुलिस को बताया कि सुबह 6 बजे ही उनके पड़ोसियों ने दुकान के शटर का हिस्सा बाहर निकलने की सूचना दी थी। जब उसने अपनी दुकान पर आकर देखा तो लाखों रुपए कीमत की16 बैटरियां और गल्ले से करीब 20 हजार रुपए की नकदी भी गायब थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इर्द-गिर्द लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगालना आरंभ कर दिया। हालांकि पुलिस ने अतीत की तरह उपरोक्त दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन शहर में निरंतर बढ़ रही चोरियों को लेकर शहरवासियों में काफी आक्रोश पाया जा रहा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!