निगम चुनाव 71 लोगों ने मेयर के लिए नामांकन भरा

Edited By Deepak Paul, Updated: 07 Dec, 2018 11:23 AM

71 poll candidates nominated for mayor

5 नगर निगमों और 2 नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन वीरवार को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, हिसार और रोहतक में मेयर पद के लिए कुल 71 लोगों

चंडीगढ़(बंसल): 5 नगर निगमों और 2 नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन वीरवार को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, हिसार और रोहतक में मेयर पद के लिए कुल 71 लोगों ने नामांकन भरा है। फतेहाबाद की जाखल मंडी तथा कैथल की पूंडरी नगर पालिका और सभी निगमों में पार्षद पद के लिए 634 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी तथा शनिवार शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नाम फाइनल करते हुए इन्हें चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे। पांचों नगर निगमों और दोनों नगर पालिकाओं के लिए 16 दिसम्बर को मतदान होना है।

भाजपा व इनैलो-बसपा की तरफ से यह प्रत्याशी मैदान में उतरे भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए करनाल में रेनू बाला, रोहतक में मनमोहन गोयल, हिसार में गौतम सरदाना, पानीपत में अवनीत कौर और यमुनानगर में मदन चौहान ने नामांकन भरा है। इनैलो-बसपा गठबंधन की ओर से यमुनानगर से बसपा के संदीप गोयल, इनैलो की तरफ से पानीपत में प्रियंका कश्यप, रोहतक में संचित नांदल और हिसार में अमित सैनी ने नामांकन भरा है। करनाल से आशा विनोद वधवा गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी हैं, जो अलग सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!