पिस्तौल के बल पर नकदी और सामान लूटा

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jan, 2019 01:11 PM

robbery and cash on the pistol force

कैरू के हर्बल पार्क के पास स्थित एक पैट्रोल पम्प से 4 नकाबपोश युवकों ने रात के समय वहां सोए सेल्समैनों से नकदी और अन्य सामान पिस्तौल के बल पर लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में भिवानी निवासी पैट्रोल पम्प मालिक पवन कु मार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के...

भिवानी(ब्यूरो): कैरू के हर्बल पार्क के पास स्थित एक पैट्रोल पम्प से 4 नकाबपोश युवकों ने रात के समय वहां सोए सेल्समैनों से नकदी और अन्य सामान पिस्तौल के बल पर लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में भिवानी निवासी पैट्रोल पम्प मालिक पवन कु मार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस बारे में पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कैरू के हर्बल पार्क  के पास पैट्रोल पम्प है। उन्होंने बताया कि रात करीब पौने 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके पम्प पर 4 युवक हथियारों के साथ लूटपाट कर रहे हैं। 

सूचना के आधार पर जब वह अपने पम्प पर पहुंचा तो वहां मौजूद सेल्समैन कैरू निवासी प्रवीन व चौकीदार मुन्शीराम ने बताया कि रात करीब साढ़े 3 बजे वे आफिस के साथ वाले कमरे में सोए हुए थे। उन्होंने बताया कि उसी दौरान 4 नकाबपोश युवकों ने धक्का मारकर कमरे का दरवाजा खोला और अंदर घुस गए। उनमें से 3 युवकों के पास पिस्तौल और एक युवक के पास रॉड थी। 

रॉड से तोड़ा अलमारी का ताला 
पवन ने बताया कि इसके बाद अंदर घुसे युवकों ने रॉड से अलमारी का ताला तोडऩे के अलावा दराज को भी तोड़ दिया। मगर उन्हें उनमें पैसे नहीं मिले तो वे यहां से 6 केन प्लास्टिक डीजल और 4 केन पैट्रोल की साथ ले गए। इस मामले में पुलिस ने पम्प मालिक पवन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ पिस्तौल के बल पर लूट करने का मामला दर्ज किया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!