पंचकूला जाने वाले यात्रियों की परेशानी का अड्डा इंचार्ज ने ऐसे किया समाधान

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2019 11:21 AM

passengers going to panchkula had to face problems ada incharge resolved

बस स्टैंड से पंचकूला जाने वाले यात्रियों को बुधवार सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला से आने वाली बसों के समय पर न आने के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई.............

अम्बाला छावनी: बस स्टैंड से पंचकूला जाने वाले यात्रियों को बुधवार सुबह परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला से आने वाली बसों के समय पर न आने के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई। यात्रियों ने जब समस्या को लेकर अड्डा इंचार्ज रामरत्न शर्मा से गुहार लगाई तो अड्डा इंचार्ज ने बिना देरी किए 2 अतिरिक्त बसों का इंतजाम करवाया और यात्रियों को पंचकूला की तरफ रवाना किया।

अड्डा इंचार्ज ने बताया कि अम्बाला डिपो की बसें तो पंचकूला की तरफ अपने सही समय पर रवाना हुई थी।  लेकिन पंचकूला से आने वाली 2-3 बसें सही समय पर छावनी अड्डे पर नहीं पहुंची। इस कारण नौकरी पेशा लोगों सहित कई विद्याॢथयों ने उनसे गुहार लगाई थी। उनकी परेशानी का तुरंत समाधान किया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!