दुल्हन बोली-जान का खतरा

Edited By Naveen Dalal, Updated: 20 Jul, 2019 10:08 AM

bridesmaid

आर्य समाज मंदिर में सजे मंडप में दूल्हे के न पहुंचने पर दुल्हन इंतजार करती रही के मामले में शुक्रवार को जहां एक तरफ  महिला थाना पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान करवाए, वहीं दूसरी ओर मंडप में न पहुंचकर दूल्हा अपने घर से कहीं चला गया है। दूल्हे सूरज...

अम्बाला छावनी (जतिन): आर्य समाज मंदिर में सजे मंडप में दूल्हे के न पहुंचने पर दुल्हन इंतजार करती रही के मामले में शुक्रवार को जहां एक तरफ  महिला थाना पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान करवाए, वहीं दूसरी ओर मंडप में न पहुंचकर दूल्हा अपने घर से कहीं चला गया है। दूल्हे सूरज की मां ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसका बेटा घर से कहीं चला गया है।शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन वीरवार को दूल्हा शादी के लिए मंदिर नहीं पहुंचा था तो दुल्हन व उसके परिजन महिला पुलिस थाना जाने से पहले दूल्हे का पता लगाने के लिए उसके घर के बाहर पहुंचे थे। 

इस दौरान जब दुल्हन व उसके परिजनों ने दूल्हे के परिजनों पर सूरज को छिपाने का आरोप लगाया तो सूरज के परिजनों ने भी उलटा दुल्हन व उसके परिजनों पर ही सूरज को कहीं छिपाने की बात कह डाली। महिला थाना में पुलिस को जब दुल्हन ने शिकायत दी तो दुल्हन ने अपने बयान में कहा कि सूरज शादी के मंडप में नहीं पहुंचा है। सूरज को उसके घर वालों ने कही भगा दिया है और सूरज के परिजनों ने जान से मरने की धमकी दी है। मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है।

यह है पूरा मामला
सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के घर के पास बी.सी. बाजार निवासी सूरज मीट की दुकान पर काम करता था और जब युवती गली से निकलती थी तो सूरज उसके पीछे-पीछे जाता था। इसी दौरान सूरज ने पहले से युवती से दोस्ती की और फिर उसको नौकरी लगाने की भी बात कही, नौकरी के नाम पर सूरज युवती को कई बार घुमाने भी ले गया। इस दौरान सूरज ने नौकरी और शादी के नाम पर युवती के साथ एक नहीं बल्कि कई बार संबंध बनाए।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि अप्रैल 2019 में लास्ट बार सूरज ने कैंट के राय मार्कीट में स्थित होटल में उसके साथ संबंध बनाए लेकिन युवती की जब न तो नौकरी लगी और सूरज ने उससे शादी करने से भी इंकार कर दिया तो युवती ने इस मामले को लेकर एस.पी. अम्बाला को लिखित में शिकायत दी थी और शिकायत की जांच का जिम्मा महिला थाना प्रभारी को सौंपा गया। जांच के दौरान जब बुधवार को दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बात हुई तो दोनों ने वीरवार को कैंट के आर्य समाज मंदिर में शादी करने की बात पर राजीनामा कर लिया था।

महिला थाने में में दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि वीरवार को कैंट के आर्य समाज मंदिर में ङ्क्षहदु रीति-रिवाज के तहत दोनों की शादी होगी। वीरवार को युवती दुल्हन की पोशाक में शादी के मंडप में पहुंची लेकिन कई घंटे बीत जाने पर भी दूल्हा नहीं पहुंचा तो मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!