Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Sep, 2018 11:55 AM
युवती ने एक युवक पर करीब 4 महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आई.टी.आई. एरिया की 22 वर्षीय युवती ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत मई में...
यमुनानगर(ब्यूरो): युवती ने एक युवक पर करीब 4 महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आई.टी.आई. एरिया की 22 वर्षीय युवती ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत मई में उसकी मुलाकात सरनी चौक निवासी रोहन के साथ हुई। आरोप है कि इस दौरान गत 18 मई को आरोपित ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म कर लिया।
इस दौरान वह समाज में इज्जत खराब होने के डर से चुप रही और मामले के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर जब उसकी आत्मा ने इस बात को स्वीकार नहीं किया तो उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। महिला पुलिस ने आरोपित रोहन के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच जारी है।