Edited By Deepak Paul, Updated: 20 Feb, 2019 11:47 AM
मूल रूप से देहरादून के आई.एस.बी.टी. निवासी 35 वर्षीय असलम यहां फर्कपुर में रहता था। यहीं पर वह अनु नाम के व्यक्ति की कार चलाता था। सोमवार की दोपहर करीब अढ़ाई बजे वह पैदल कमानी चौक की ओर आ रहा था। जब वह चांदपुर के पास पहुंचा तो उसे विष्णु राणा व उसके...
यमुनानगर(ब्यूरो): मूल रूप से देहरादून के आई.एस.बी.टी. निवासी 35 वर्षीय असलम यहां फर्कपुर में रहता था। यहीं पर वह अनु नाम के व्यक्ति की कार चलाता था। सोमवार की दोपहर करीब अढ़ाई बजे वह पैदल कमानी चौक की ओर आ रहा था। जब वह चांदपुर के पास पहुंचा तो उसे विष्णु राणा व उसके साथ आए 4-5 युवकों ने रोक लिया। उस पर हमला करते हुए सरियों से पीटा गया। उसके शरीर पर 13 जगह चोट लगी और टांगों सहित 4 जगह फै्रक्चर हुआ है। बाद में हमलावर फरार हो गए थे।
असलम ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि हमलावर उससे 14 हजार रुपए व मोबाइल भी झपटकर ले गए। ट्रामा सैंटर से उसे पी.जी.आई रैफर किया गया था। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। गांधीनगर चौकी इंचार्ज मेहर चंद ने बताया कि असलम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।