Edited By Isha, Updated: 12 Jun, 2019 01:02 PM
रामपुरा में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने गुरु अर्जुन नगर निवासी निहाल पासवान को पीटकर घायल कर दिया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने 4 आरोपी युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य
यमुनानगर (ब्यूरो) : रामपुरा में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने गुरु अर्जुन नगर निवासी निहाल पासवान को पीटकर घायल कर दिया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने 4 आरोपी युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गुरु अर्जुननगर निवासी निहाल पासवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले नितिन मेहरा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। निहाल ने बताया कि वह किसी काम से साई ऑटोमोबाइल रामपुरा के नजदीक पहुंचा तो रंजिश के चलते नितिन ने अपने साथियों मनीष गुंजा, अमन, सूर्य पंडित व एक अन्य के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।