Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Aug, 2018 12:18 PM
चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। सदर यमुनानगर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में इसोपुर निवासी माया राम ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था। काम समाप्त...
जगाधरी(पंकेस): चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। सदर यमुनानगर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में इसोपुर निवासी माया राम ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था। काम समाप्त करने के पश्चात जब वह वापस घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हंै सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने घर में रखे हुए 11 हजार रुपए की नकद राशि के साथ-साथ एक गैस सिलैंडर भी चोरी कर लिया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस बारे कार्रवाई करते हुए मौके का मुआयना कर और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। चोरों ने माया राम के घर से 11 हजार की चोरी की।